Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

पीआईबी और सीबीसी के अधिकारी-कर्मियों ने ली तंबाकू निषेध की शपथ

पीआईबी और सीबीसी के अधिकारी-कर्मियों ने ली तंबाकू निषेध की शपथ
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीआईबी रांची एवं सीबीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू निषेध की शपथ ली 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ ली। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। 

शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहेंगे, अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,239