Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गौरक्षा के लिए राज्यपाल से मिला विहिप का प्रतिनिधिमंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गौरक्षा के लिए राज्यपाल से मिला विहिप का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

विहिप प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड गौवंश हत्या निषेध अधिनियम, 2005 को कड़ाई से अनुपालन हेतु महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा आगामी दिनों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों और तस्कर कानून का उलंघन करते हुए झारखंड के सभी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से प्रतिबंधित गौवंशिये पशुओं (गाय, बैल, बछड़ा, ऊंट आदि) की तस्करी और उनकी हत्या करने की प्रबल संभावनाएं हैं।

प्रतिबंधित गौवंशीय पशुओं का वध करना झारखंड गौवंश हत्या निषेध अधिनियम, 2005 की धाराओं का घोर उल्लंघन है। इस अधिनियम के तहत झारखंड राज्य में गौवंशीय पशु का वध, मांस की बिक्री या इसके परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध है और ऐसा करना एक गंभीर गैर-जमानती अपराध है। यदि त्योहार के दौरान ऐसी अवैध गतिविधियां होती हैं, तो इससे न केवल कानून का उल्लंघन होगा, बल्कि क्षेत्र की सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और कानून- व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ सकती है। 

प्रतिनिधिमंडल ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने और प्रतिबंधित गौवंशिये पशुओं की रक्षा हेतु झारखण्ड के सभी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य चौराहों, हाट- बाजारों और अंतर-राज्यीय/अंतर-जिले सीमाओं पर पुलिस की विशेष गश्ती बढ़ाने, वाहनों की सघन चेकिंग कर प्रतिबंधित गौवंशिये पशुओं के अवैध परिवहन को रोकने, अवैध रूप से संचालित होने वाले बूचड़खानों को चिह्नित कर बंद कराने एवं अधिनियम का उल्लंघन कर प्रतिबंधित गौवंशिये पशुओं का बध / हत्या करने वाले अथवा इसमें संलिप्त पाये जाने वाले तस्कर के खिलाफ त्वरित प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कानूनन सख्त से सख्त सजा दिलाने के आदेश-निर्देश देने का आग्रह किया। 

प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु (झारखंड-बिहार), प्रांत उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी शामिल थे। उक्त जानकारी विहिप झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,227