Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जय श्री राधे के नारे से गूंज उठा भंडरा गांव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जय श्री राधे के नारे से गूंज उठा भंडरा गांव
विज्ञापन
  • कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ 
  • जय श्री राधे के नारे से गूंज उठा भंडरा गांव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। कलशयात्रा के साथ भंडरा पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सात दिवसीय श्री भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मद्देनजर शुक्रवार सुबह भंडरा ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण से एक हजार से अधिक महिलाओं ने जय श्री कृष्ण के जयघोष के साथ कलशयात्रा निकाला। 

इसमें प्रखंड के तमाम गावों के लोग शामिल हुए। यज्ञाचार्य रमाकांत शास्त्री जी महाराज और गौरव कृष्णजी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कलशयात्रा में पुरुषों की संख्या भी काफी अधिक थी। भगवान के जयघोष के साथ सभी भौरो नदी पहुंचे जहां यज्ञाचार्य द्वारा मंत्रोचारण के बाद कलश में जल भर कर भगवा रंग से सजे सभी महिला व पुरुषों ने श्री राधे के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करते हुए ठाकुर बाड़ी स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे। 

यहां कलश स्थापन के पश्चात मृदाहरण का अनुष्ठान हुआ। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राधा मोहन शर्मा ने बताया कि नौ मई को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्निमंथन व जलाधिवास का अनुष्ठान होगा।

जलयात्रा के दौरान  ईश्वरी मोहन शर्मा, किशोरी मोहन शर्मा, राजु शर्मा, कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, आनंद दुबे, भीम साहू, अनित कुमार कुंदन, श्रीकांत, बसंत साहू, सुरेश साहू, अजीत अग्रवाल, आनंद साहू दिनेश, भीम नाथ शाहदेव, बिंदु साहू रुपेश मिश्रा, संतोष साहू, शंकर साहू,  श्रवण गुप्ता, अनिल साहू, सुरेन्द्र यादव, ललन सोनार, उतम गुप्ता आदि मुख्य रुप से शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,055