Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री श्याम मंदिर में स्वामी सदानंद महाराज ने श्री कृष्ण कथा का अमृतमय रस बरसाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम मंदिर में स्वामी सदानंद महाराज ने श्री कृष्ण कथा का अमृतमय रस बरसाया
विज्ञापन
  • श्री श्याम मंदिर में स्वामी सदानंद महाराज ने श्री कृष्ण कथा का अमृतमय रस बरसाया

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंदिर परिसर गिरिडीह में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय भव्य श्री कृष्ण कथा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनके आदर्शो, धर्म स्थापना और मानव कल्याण के संदेशों का अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के बाल्यकाल, माखन चोरी,गोवर्धन पूजा, रासलीला, कंस वध तथा महाभारत में दिए गए गीता ज्ञान का अत्यंत प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया कथा के माध्यम से उन्होंने मानव जीवन में प्रेम, सेवा, सत्य एवं धर्म के महत्व को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान संगीतमय भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकियों ने उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे एवं जय श्री कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। 

श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कथा एवं भजनों का आनंद लेते रहे। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर रांची से ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल एवं मनीष सोनी विशेष रूप से गिरिडीह पहुंचे। 

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वामी सदानंद जी महाराज ने उन्हें श्री राधा कृष्ण का पावन दुपट्टा ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। कथा आयोजन में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के काशी अग्रवाल, किशन बगड़िया, पवन चूड़ीवाला, विनोद धागेच, रामगोपाल खंडेलवाल एवं पिंटू खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,939