Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झारखंड चित्रांश विचार मंच में राज्यपाल को भेंट की चित्रांश मंजूषा-3 स्मारिका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड चित्रांश विचार मंच में राज्यपाल को भेंट की चित्रांश मंजूषा-3 स्मारिका
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड चित्रांश विचार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर मंच द्वारा प्रकाशित चित्रांश मंजूषा-3 स्मारिका उन्हें सप्रेम भेंट की। 

मौके पर राज्यपाल के साथ मंच की गतिविधियों, उसके सामाजिक योगदान एवं समाज में उसकी भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। मंच के उपाध्यक्ष सह पत्रिका संपादक राजीव सहाय ने कहा कि चित्रांश मंजूषा-3 समाज की संवेदनाओं, संस्कारों एवं सृजनशीलता का सजीव दस्तावेज है। 

उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य साहित्य, कला एवं सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रतिनिधिमंडल में राजीव सहाय, प्रखर जयपुरियार, संजय पीपरवाल, प्रमोद कुमार सिन्हा एवं साकेत बिहारी शरण शामिल थे। उक्त जानकारी झारखंड चित्रांश विचार मंच के उपाध्यक्ष राजीव सहाय ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,405