Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

लोहरदगा : तीन दिवसीय विशु सेंदरा 18 से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : तीन दिवसीय विशु सेंदरा 18 से
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आगामी 18/19/20 मई 2026 को आयोजित तीन दिवसीय विशु सेंदरा में ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसके लिए पांच पडहा वरंदा भरनो सिसई में सुधु पहान की अध्यक्षता में बैठक किया गया। 

इस बैठक में जिला राजी पड़हा व्यवस्था के वेल लक्ष्मीनारायण भगत, मीडिया प्रमुख जगदीप भगत, उप वेल बुद्धेश्वर उरांव ने संयुक्त रूप से कहा कि सामाजिक, सांकृतिक, विधि विधान की जानकारी के लिए आदिवासी समाज खास कर आदिवासी छात्र छात्राओं को सामाजिक बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करना होगा। 

इसके लिए परिवार के अभिभावक अपने बच्चों को विशेष रूप से बैठक में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करना होगा ताकि आदिवासी समाज में हो रही कुरीति एवं बदलाव और होने वाले दूरगामी परिणाम से अवगत कराया जा सके। बैठक में पहाड़केसा के संजय उरांव, कपिल उरांव, बच्चू उरांव, दुखिया उरांव, बुधवा उरांव जतरगढ़ी के जयराम उरांव, कृष्णा मुंडा, कार्तिक उरांव, प्रमोद उरांव, रुसुवा उरांव, फगुवा उरांव, बंधना उरांव आदि ग्रामीण उपस्थित थे

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,546