Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह ने पांच जगहों पर शुरू की नि:शुल्क प्याऊ सेवा

श्री सर्वेश्वरी समूह ने पांच जगहों पर शुरू की नि:शुल्क प्याऊ सेवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड़ पश्चिम, रांची) द्वारा पिछले हफ्ते दि.20.04.2026 (दिन - सोमवार) से दी.26.04.2026 (दिन - रविवार) तक रांची शहर के पांच जगहों पर नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया। प्रत्येक वर्ष की तर श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा विधवत आरती पूजन के साथ निम्नलिखित स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया -  

  1. दि.20.04.2026 (सोमवार) को पिस्का मोड़ स्थित गुरु कृपा बिल्डिंग 
  2. दि.21.04.2026 (मंगलवार) को किशोर गंज चौक स्थित प्रीति स्वीट्स के बगल में 
  3. दि.22.04.2026 (बुधवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रातु, के बगल में 
  4. दि.23.04.2026 (गुरुवार) को अरगोड़ा चौक के निकट, आई. डी. बी. आई. बैंक, अशोक नगर, के बगल में 
  5. दि.26.04.2026 (रविवार) को बाजरा चौक, आई. टी. आई, स्थित गौरी मेडिकल में 

इन नि:शुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन नि:शुल्क प्याऊ सेवा को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जायेगा।  ज्ञात हो कि संस्था द्वारा ग्रीष्म ऋतु में अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नि:शुल्क प्याऊ सेवा उन्हीं जनसेवा के कार्यक्रमों में से एक है। 

इसके अलावा पंछी को दाना- पंछी को पानी कार्यक्रम के अंतर्गत मट्टी के सकोरा का वितरण भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का पहला चरण दि.24.04.2026 (शुक्रवार) को न्यू मधुकम स्थित, प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल आॅफ लर्निंग में आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों के बीच 225 सकोरों के साथ दाना के पैकेटों का वित्रण किया गया। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। इसके साथ अस्पताल एवं जरूरतमंदों के बीच ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखे का भी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इसके माध्यम से इस चिलचिलाती गर्मी में जरूरतमंदों को थोड़ा राहत मिल पायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,398