Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

18, 19 और 20 को होगा विशु शिकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
18, 19 और 20 को होगा विशु शिकार
विज्ञापन

18, 19 और 20 को होगा विशु शिकार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला राजी पड़ाह व्यवस्था के तहत आगामी 18/ 19/ 20 को आयोजित विशु शिकार के सफल आयोजन हेतु आज 23.4.2026 को सेन्हा प्रखंड के पलमी गांव में  पडहा  वेल बुधवा उरांव की अध्यक्ष में बैठक की गयी। बैठक में जिला राजी पडहा वेल लक्ष्मीनारायण भगत, उप कोटवार सुखदेव उरांव, उपवेल बुद्धेश्वर उरांव, मीडिया प्रमुख जगदीप भगत उपस्थित थे। 

बैठक में ग्रामीणों को जिला राजीव पड़ा व्यवस्था के जिला वेल ने कहा कि पेसा कानून झारखंड में लागू हो गया है इसलिए जिला राजी पड़ा व्यवस्था और पैसा कानून के नियमावली को गांव-गांव में बतलाना, जागरूक करना जिला राजी पडहा व्यवस्था का दायित्व बढ़ गया है। 

इसलिए आगामी मई माह मे होने वाले विशु शिकार में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति  आवश्यक हो गया है। बैठक में संदीप पहन, मंगल पहान, शनिचरवा उरांव, जीतराम उरांव, राम उरांव, रोपा उरांव, खादी पुजार, गंदुवा उरांव, रोया पहन, चेता उरांव आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन