Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

कथा व्यास मां चैतन्य मीरा जी की श्रीमद् भागवत कथा आज से

कथा व्यास मां चैतन्य मीरा जी की श्रीमद् भागवत कथा आज से
विज्ञापन

कलश यात्रा प्रात: 9 बजे से राम मंदिर से चुटिया धर्मशाला तक 

टीम एबीएन, रांची। रांची में मां चैतन्य मीरा जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मुख्य जजमान टिबडेवाल परिवार की ओर से 07 से 13 अप्रैल 2026 तक अपर चुटिया स्थित सेठ राम राम पोद्दार स्मृति भवन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास मां चैतन्य मीरा जी प्रतिदिन रदोपहर 02:30 बजे से करेंगे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 09 बजे राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। मुख्य यजमान रघुनंदन जी टिबड़ेवाल हैं, इस धार्मिक उत्सव के आयोजन में से रामेश्वर लाल पोद्दार भवन ट्रस्ट मंडल का सहयोग जारी है। सोमवार को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को यह जानकारी न्यास मंडल फतेहचंद अग्रवाल, न्यास सचिव राधेश्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष, कमल अग्रवाल सदस्य ने दी। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को कलश यात्रा  प्रात: 09  बजे (राम मंदिर से चुटिया धर्मशाला तक) होगी। वहीं 13 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक कथा व्यास मां चैतन्य मीरा जी का कथा वाचन होगा। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य यजमान रघुनंदन जी टिबड़ेवाल, कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल मीडिया प्रभारी अनू पोद्दार व अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,666