Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

दो अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दो अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन

श्री सालासर मंंदिर में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन 

श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव 2 अप्रैल को 

टीम एबीएन, रांची। रांची शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मंडल रांची का दशम श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर में श्री सालासर हनुमान मंदिर, मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण, बंशीधर अडुकिया रोड, रांची में धूमधाम से मनाया जायेगा। उपरोक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष धर्मचंद शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रात: 8 से रात्रि 10 बजे तक श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव में नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, रस माधुरी श्रृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सान्निध्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

महोत्सव संयोजक राहुल शर्मा ने कहा कि 2 अप्रैल 2026 को प्रात: 8 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान अमित सारस्वत सहपत्नी प्रज्ज्वलित करेंगे। प्रात: 9 बजे से 151 संकल्पित श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सस्वर सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री जनार्दन जी जोशी के सानिध्य में किया जायेगा। तदुपरांत 108 सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ का वृहत आयोजन श्री भगवती व्यास जी के सान्निध्य में किया गया है। साथ ही साथ 251 सवामणि भोग एवं छपन भोग बालाजी महाराज को श्री नथमल शर्मा द्वारा संचालित अर्पित किया जायेगा।  

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित एवं मंत्री किशन शर्मा ने कहा कि संध्या 5 बजे से रांची के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहकों द्वारा भजनों की अविरल गंगा प्रभावित की जायेगी, जिसमें भजन प्रवाहक पवन शर्मा, मदन सोनी, दिनेश शर्मा एवं प्रवीण व्यास के सुमधुर भजनो में श्रद्धालु गोता लगायेंगे। रात्रि 10 बजे महाआरती के साथ मौसम का समापन होगा। 

ब्राह्मण भवन के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर शर्मा टोली ने कहा कि मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में स्थापित श्री सालासर बालाजी का जागृत विग्रह प्रतिमा सन् 1995 से प्राण प्रति स्थापित है। ये सच्चा दरबार एवं बालाजी की गद्दी है, जहां भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। उक्त जानकारी श्री सालासर हनुमान मंंदिर के प्रवक्ता मनोज बजाज ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,728