Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हटिया देवी मंडप में भव्य हिंदू संगम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हटिया देवी मंडप में भव्य हिंदू संगम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हटिया, रांची। हटिया देवी मंडप के प्रांगण में हिन्दू संगम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम के स्वामी अमृतानंद जी ने हिन्दू समाज के सद्भाव एवं एकता पर आशीर्वचन देकर भेदभाव-रहित समाज निर्माण की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम संरक्षक सम्मानित पद्मश्री श्री महाबीर नायक जी ने अपने उद्बोधन में हिन्दू धर्म में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी श्रीमंत महाराज जी ने धर्म के माध्यम से समाज निर्माण पर बल दिया।   

मुख्य वक्ता आशुतोष द्विवेदी ने पंच परिवर्तन के पांच आयामों—सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र को सुदृढ़, समरस और विकसित बनाने पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।   

कार्यक्रम में हटिया क्षेत्र की मातृशक्ति, बंधुओं एवं भगिनियों की बड़ी संख्या ने समाज की एकता का जीवंत प्रदर्शन किया। नन्हे बच्चों ने पौराणिक चरित्रों के स्वरूप धारण कर सबका मन मोह लिया, साथ ही स्तोत्र, श्लोक एवं मंत्रों के उद्घोष से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।   

समाज एवं समुदाय के प्रत्येक घर से एकत्र अनाज से ग्राम देवी माता एवं भारत माता को भोग अर्पित कर दुर्गा माता एवं भारत माता की आरती एवं जयघोष के साथ लगभग 400 से अधिक आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया। इसने सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।   

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अखिलेश्वरनाथ मिश्र, डॉ. एन.डी. गोस्वामी, डॉ. उमाशंकर शर्मा, राजा राम सिंह, डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्र, मिथिलेश्वर, नर्मदेशवर मिश्र एवं राजन वर्मा एवं समाज के अनेक गणमान्य, मातृशक्ति उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बिरसा नगर के रोहित कुमार  ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,938