Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में भव्य रूप से मनेगी रामनवमी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में भव्य रूप से मनेगी रामनवमी
विज्ञापन
  • श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में भव्य रूप से मनेगी रामनवमी

टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 27 मार्च, दिन शुक्रवार को महा रामनवमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं भक्ति कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धापूर्वक मनाते हुए विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी। साथ ही श्री राधा रानी का अलौकिक एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। 

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें भक्तजन भगवान के नाम संकीर्तन में भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर होंगे इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया जायेगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से हनुमान जी के ध्वजों से सजाया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,926