Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में प्रतिदिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में प्रतिदिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण
विज्ञापन
  • श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में प्रतिदिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण

एबीएन सोशल डेस्क। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में विगत 3 माह से प्रतिदिन खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। 

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में विगत 20 दिसंबर 2025 से प्रत्येक दिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक किया जाता है, प्रतिदिन खिचड़ी प्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय लगाते हैं। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया जायेगा। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज के सानिध्य मे प्रतिदिन मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा खिचड़ी भोग सेवा चलाया जा रहा है। जहां प्रतिदिन लगभग 400 लोग वेजिटेबल खिचड़ी भोग ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विगत 5 वर्षों से मंदिर मे प्रत्येक रविवार को श्री कृष्णा प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाता है। तथा मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,940