Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

नामकुम : लायंस क्लब के कैंप में 200 से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नामकुम : लायंस क्लब के कैंप में 200 से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नामकुम (रांची)। लायंस क्लब आॅफ रांची अम्बर की अध्यक्ष दीपाली रस्तोगी एवं सचिव रश्मि सिंह के नेतृत्व में ग्राम बराम, बराम पंचायत, नामकुम में लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, रांची के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी। 

जांच के दौरान डायबिटीज, हाइपरटेंशन (ब्लड प्रेशर), हीमोग्लोबिन, बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) तथा बॉडी फैट की जांच की गयी और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर में चिकित्सा टीम का नेतृत्व लायन सिमू रवि तथा डाइटिशियन रवि महतो ने किया। उनकी टीम ने भी ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन माधवेश, योगेंद्र, राधिका, मन्नू, अनुज, रवि, लायन ज्योति एवं लायन रंजीता सहित क्लब की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। सभी के संयुक्त प्रयास से यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ।

विज्ञापन