टीम एबीएन, रांची। श्री राधाकृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी में आज दिनांक 12/03/2026 को रामनवमी एवं नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी के उपलक्ष में कलश यात्रा निकालने निर्णय लिया गया। 18/03/2026 दिन बुधवार को सुबह 7 बजे से शिव दुर्गा मंदिर से 108 महिलाओं द्वारा कलश उठाया जायेगा।
जो कलश यात्रा हरि ओम मंदिर होते हुए, काली मंदिर होते हुए, भक्ति चौक, झंडा चौक होते हुए राधाकृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी पहुंचेगी। उसके पश्चात मां का विशाल भंडारा भक्तों के बीच में वितरण किया जायेगा एवं कलश यात्रा में मुख्य आकर्षण माता की संजीव झांकी एवं श्री दुर्गा जागरण मंडली के सदस्यों के द्वारा भजनों का कार्यक्रम होगा।
19/3/2026 संध्या 4 बजे से सुंदर कांड का सामूहिक पाठ मंदिर प्रांगण में होगा। मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्र नवरात्रों के दिनों में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ 19/03/2026 से 26/03/2026 तक प्रात 7 बजे से 10 बजे तक होगी एवं मां की अखंड ज्योत जलायी जायेगी।
महा अष्टमी के दिन रात्रि में 9 बजे 1008 ज्योत प्रज्ज्वलित की जायेगी और भजन कीर्तन का कार्यक्रम रात्रि 11 बजे तक होगी। 27 को रामनवमी महोत्सव कार्यकम 11 से दोपहर 3 बजे तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम एवं विशाल भंडारा होगा। दसमी के दिन सुबह 10 बजे से हवंन एवं ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
मौके पर प्रधान नंदकिशोर, अरोड़ा मुखी, राधेश्याम किंगर, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, मनोहर लाल जसुजा, सुनील कटारिया, चंदन सिराणा, किशोरी पपनेजा, अंचल किंगर, निखिल घेई, हरिश मनुजा, अरुण जसुजा, मनीष मुंजल, कमल घई, विनीत अरोड़ा, अनिल मुंजल, विकास घई, रोहित तलेजा, चंद्रभान मनुज, जिमी अरोड़ा, पवन पापनेजा, विजय जसुजा एवं समाज के बहुत सारे लोग उपस्थित हुए।