Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

रांची : गणेश मैदान रेलवे कॉलोनी में गायत्री परिवार का यज्ञीय अनुष्ठान शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गणेश मैदान रेलवे कॉलोनी में गायत्री परिवार का यज्ञीय अनुष्ठान शुरू
विज्ञापन

19वें पुराण पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मंगलकलश की रथयात्रा सहित कई कार्यक्रम 

10 से 15 मार्च 2026 तक गणेश मैदान (रेलवे कॉलोनी)  महानगर रांची में यज्ञीय अनुष्ठान शुभारंभ 

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्रीपरिवार के विचार क्रांति अभियान अंतर्गत मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण लक्ष्याधीन में नये युग के वैचारिक प्रदूषण एवं उनसे उपजी समस्याओं से निपटने के लिए 19 वां पावन प्रज्ञा पुराण का नवसूजन कर युग प्रणेता परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक  समाधान पर मंच संचालन करते हुए रांची जिला सप्त आंदोलन समन्वयक नीरज कुमार ने संक्षिप्त प्रकाश डाला। प्रमोद कुमार एवं रणवीर कुमार ने दिव्य कलश पूजन पूर्व जयघोष, मंत्र पाठ, सद्गुरु वंदना कर प्रज्ञा गीतों के माध्यम से माहोल सृजन कर तीन गीत गाये। 

मां गायत्री प्रज्ञामाता! देकर हमें  सहारा अपना लीजिए, बेड़ा पार कीजिए मां! हमें तार दीजिए। 

मनुज देवता बने, बने यह धरती स्वर्ग समान, यही संकल्प हमारा।  

कलश पूजन दौरान प्रज्ञा गीत में आओ आओ बहिन सुहागिन, दिव्य कलश सिर धारण करो। कलश के मुख में श्रीविष्णु सोहें, कण्ठ में शंकर जी सोहें, ब्रह्माजी मूलाधार में सोहें। फिर दिव्य ज्योति-कलश रथ सहित पीताम्बरी माताओं बहनों ने कलश पूजनोपरांत वार्ड नं 46 की पार्षद आरती देवी के सान्निध्य व झंडा प्रदर्शन में बैंड बाजा सहित मंगलकलश यात्राकार्य शुभारंभ हुआ।  

रथ यात्रा कार्यक्रम स्थल गणेश मैदान से निकलकर स्थानीय काली मंदिर, कृष्णापुरी रोड नं 1 व 7 होते हुए पुन: वापिस कार्यक्रम स्थल पर हुई। आज कार्यक्रम में स्थानीय महिला मंडल, प्रज्ञा मंडल,रांची मुख्य शक्तिपीठ, अल्कापुरी शक्तिपीठ, मंडलों और समन्वय समितिगठन के परिजन, कार्यकर्ता भाई-बहनों ने कार्यक्रम को सजाया, संभाला।  

रेणु सिन्हा बहिन ने बताया कि आज से कार्यक्रम विवरण है:- प्रथम दिवस मंगलवार 10 मार्च प्रात: 9 बजे से मंगल कलश यात्रा + सायं 5 बजे से 8 बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण की कथा। कलश यात्रा में 551 कलशधारी रहीं। इनके वापस आने पर सबकी अक्षत पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन करके महा आरती की गयी। अंत में दिव्य कलश जल से सबको अभिसिंचन व शांति-पाठ तथा भोजनोपरान्त दोपहर विराम दिया गया। यह कार्यक्रम 9 से 12:30 बजे हुआ।  

सायंकाल में प्रज्ञापुराण कथा वाचन कार्यक्रम मुख्य पुरोहित टीम नायक संतोष कुमार संगम ने शुभारंभ किया। प्रथम भाग के प्रथम चरण में श्रीविष्णु भगवान एवं देवर्षि नारदजी मध्य सद्ज्ञान-सूत्र संवाद पर प्रकाश डाला। टीम सहायक व गीत संगीत में हारमोनियम वादक रंजन कुमार और तबला वादक रीकू सूदन जी ने सहयोग दिया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के कार्यक्रम प्रचारक प्रसारक जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन