Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

धूमधाम से मना श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ का होली मिलन समारोह

धूमधाम से मना श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ का होली मिलन समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ का होली मिलन समारोह आज धूमधाम से डोरंडा कन्या पाठशाला में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में सभी ने एक- दूसरे को रंग लगाकर उनका स्वागत किया! बच्चों एवं बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ होली के नृत्य पेश किया। 

रिद्धि बांठिया ने नवकार महामंत्र के साथ नृत्य प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। राजस्थान से पधारे कलाकार  पंकज दोजख, रवि दोजख एवं उनके साथी कलाकारों ने चंग, ढ़ोल बजाते हुए होली के मन भावन गीतों को प्रस्तुत किया तथा मनोहर नृत्य प्रस्तुत किये गये। 

होली के पारंपरिक गीतों में मुख्य रूप से बाईसा रा वीरा... जयपुर आता तों लाज्यो... तारा री चुनरी, थारे साथे कोनी चालू... ओ रे बालम रसिया, रंग बरसे... भीगे चुनर वाली..., झीनी-झीनी उड़े रे गुलाल आज म्हारे आंगन में...  आदि मधुर गीत कलाकारों ने प्रस्तुत किये। 

साथ ही बच्चों में आयशा, दर्शिका, दिविषा, एलीना, जयेश, लाव्या, ईशा, रूही, वेदिका, शिवानी, दीपिका, ट्विंकल, पूजा आदि ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच का संचालन सोनू पारख, ज्योति दस्सानी ने संयुक्त रूप से किया। 

रांची मंडल के अध्यक्ष बालबीर बोथरा तथा मंत्री संजय कोठारी ने बताया कि होली में हर वर्ष कि भांति मधुबन शिखर जी, पारसनाथ में आयोजित समारोह में होली कल सुबह 6 बजे बस से भारी संख्या में रांची संघ के लोग  प्रस्थान करेंगे। ओसवाल संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद बोथरा, सचिव विमल दस्साणी ने समाज के सभी लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में छोटे लाल चोरड़िया, घेवर चंद नाहटा, अशोक सुराणा, लब्धि जैन, प्रकाश चंद नाहटा, अमर चंद बैंगानी, विनय नाहटा, राजेश पींचा, अक्षय सेठिया आदि ने मुख्य रूप से योगदान दिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,453