Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
विज्ञापन

पूज्यवरश्री की पाती घर-घर पहुंचाने का समय आ गया है : गायत्री परिवार 

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा सिल्ली प्रखंड अंतर्गत मूरी महिला मंडल प्रतिनिधित्व में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आदर्श उच्च विद्यालय छोटा मुरी (सिल्ली प्रखंड) रांची झारखंड में  किया गया। इसमें  कक्षा 7, 8 एवं 9वीं के छात्र, छात्राएं भाग लिये थे। 

विद्यालय की प्रिंसपल पुष्पा महतो, शिक्षकगण प्रतिमा कुमारी, रानो देवी, लक्ष्मी देवी ने भी साथ दिया और गायत्री परिवार की महिलामंडल संचालिका बहन कोशिला महतो के सान्निध्य में अनीता देवी, लक्षमी देवी साथ ही भाई फणीभूषण महतो ने भी इस कार्यक्रम आयोजन में भाग लिया। गायत्री परिवार के भाई बहिन टीम  के द्वारा आज की युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य और 21 वी सदी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। 

बताया गया कि पूज्यवरश्री की पाती घर-घर पंचुचाने का समय आ गया है। विद्यार्थियों को जीवन का सही लक्ष्य एवं सही बोध होना तथा आदर्शमय जीवन आवश्यक है। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रधान संस्थान युग तीर्थ शान्तिकुञ्ज हरिद्वार तथा उससे संबद्ध देव संस्कृति विश्वविद्यालय की शिक्षा, ब्रह्म वर्चस शोध संस्थान, गायत्री तपोभूमि व युग निर्माण विद्यालय मथुरा, गुरु ग्राम आंवलखेड़ा आगरा सहित कई इकाई में चल रहे युग निर्माण योजना, ऋषि चिंतन, संस्कार परम्परा और विचार क्राति अभियान के साथ गत माह बैरागी द्वीप कैम्प समारोह शान्तिकुञ्ज के कार्यक्रम दिव्य अखंड ज्योति, दिव्य कलश रथ सह, साधनात्मक पुरश्चक्रण व गुरुमाता जन्म शताब्दी वसंतोत्सव समारोह का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर बच्चों व अध्यापन टीम को युग साहित्य का स्वाध्याय करने का भी सुझाव दिया गया। कार्यक्रम गायत्री मंत्र पाठ व गुरु-ईश वंदना सहित शुभारंभ किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के कोशिला महतो और जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन