एबीएन सोशल डेस्क। कवि सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक आज दिनांक 20 फरवरी 2026 स्थानीय अग्रसेन भवन के कार्यालय में आहुत हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पवन पोद्दार ने करते हुए आए हुए सभी पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य एवं सदस्यगणों का स्वागत एवं अभिनंदन किया, तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई।
समिति के सचिव अंजय सरावगी ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसमिति से संपुष्टि की गयी। कवि सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक पवन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 1 मार्च 2026 को कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर में किया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी गिरामी कवि कवियत्री भाग लेंगे।
समिति के प्रवक्ता सह व कोषाध्यक्ष मनोज बजाज ने बताया कि वीर रस, हास्य रस और श्रृंगार रस के क्रमश: सुविख्यात सुनील जोगी (दिल्ली), ख्याली शरण (राजस्थान), डॉ आदित्य जैन (कोटा), डॉ विष्णु सक्सेना (यू पी), श्रद्धा शौर्य (नागपुर) पार्थ नवीन (प्रतापगढ़) के कवि कवियों के नामों का चयन एवं कवि सम्मेलन आयोजन के लिए आरक्षित किया गया है।
विदित हो कि रांची में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन आयोजन संपूर्ण झारखंड में अपनी एक पहचान बनायी हुई है, जिसमें विशेष रूप से युवा वर्ग, महिला वर्ग और वरिष्ठ नागरिक जन शामिल होते हैं, यह आयोजन पूर्णतया निशुल्क रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष व्यवस्था रहती है।
आयोजन समिति के संयोजक पवन शर्मा ने विस्तार से बताया की आयोजन हेतु विभिन्न उप समिति का गठन किया है, जो आयोजन को भव्यता प्रदान कर रहे हैं। जिसमें स्वागत सत्कार समिति, मंच एवं सभागार समिति, अर्थ संग्रह, प्रशासनिक कार्य, प्रेस मीडिया प्रवक्ता, सुरक्षा व्यवस्था, जलपान भोजन व्यवस्था बनायी गयी है।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित पोद्दार, अशोक नारसरिया, विनोद जैन, पवन पोद्दार, अंजय सरावगी, मनोज बजाज, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, किशोर मंत्री, कमल जैन, हरिशंकर कनोडिया, प्रकाश धेलिया, निर्भय शंकर हरीत, अनूप अग्रवाल, रतन मोर, राजेश भारतीय, पुनीत पोद्दार, पुनीत अग्रवाल मुख्य रूप से सदस्य एवं सक्रिय है। उक्त जानकारी कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रवक्ता मनोज बजाज (9031101240) ने दी।