Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हजारीबाग : विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा सनातन हिंदुओं का जनसैलाब

हजारीबाग : विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा सनातन हिंदुओं का जनसैलाब
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पद्मा/ हजारीबाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पद्मा प्रखंड के रोमी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सनातनी हिंदुओं का जन सैलाब देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले शिव परिवार ने शिव चर्चा की। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता अधिक देखी गयी। 

कार्यक्रम में संयोजिका दुर्गा वाहिनी कृति गौरव ने कहा कि सनातन की रक्षा में महिलाओं की अहम भागीदारी है। हमें अपनी बहन और बेटियों को लव जिहाद से बचाने की जरूरत है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। 

वहीं विभाग मिलन प्रमुख प्रशांत सिंह ने समाज में बढ़ रहे नशे को बंद करने के लिए लोगों से आगे आकर इसमें सहयोग की बात कही ताकि धर्म स्थापना के राह में नशा रोड़ा ना बने और साथ ही जात-पात को छोड़कर हिंदुओं को एक होने की अपील की। जेएमएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हनुमान चालीसा झांकी की प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम में प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू जी ने बताया कि भारत में जन्म लेने मात्र से ही हम हिन्दू हैं ही, पर आज की परिस्थिति में सतर्क, सशक्त व जागरूक हिन्दू बनने की आवश्यकता है। हिन्दू जागेगा तो देश जागेगा और हिन्दू प्रान्त, भाषा, जाति, गोत्र के नाम पर बंटेगा तो देश भी बंटेगा। 

मौके पर विभाग प्रचारक संघ प्रमुख आशुतोष जी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता सह खंड कार्यवाह सुधीर मेहता, धीरज कुमार, मंत्री ऋषिकेश मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह, सुधीर जी, पंकज मेहता, सरिता देवी एकल प्रमुख पदमा, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, सुबोध यादव, राजन मेहता, रोमी मुखिया गुड़िया देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील मेहता, सूरजपुर मुखिया सीताराम मेहता, उज्ज्वल पांडेय, विशाल सोनी, पवन शर्मा तथा कई सैकड़ों की संख्या में सनातनी हिंदू मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,600