एबीएन सोशल डेस्क। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा निर्मित श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस दिनांक 1 फरवरी 2026 को अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया।
प्रात: श्री श्याम प्रभु की श्रृंगार आरती के पश्चात श्री श्याम प्रभु व गौ माता के जयकारों के बीच श्री श्याम मण्डल के सदस्यों के बड़ी संख्या में हरमू रोड स्थित गौ शाला में गौ पूजन कर सैंकड़ों गौ माताओं को गुड़, रोटी, हरी सब्जी, दलिया इत्यादि अत्यंत श्रद्धा भाव से खिलाया गया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में बालकिशन परसरामपुरिया, सुदर्शन चितलांगिया, विक्रम परसरामपुरिया, रतन मोर, ज्ञान प्रकाश बागला का सहयोग रहा।
11: 30 बजे श्री श्याम मंदिर के निकट शीतल टावर के परिसर में विशाल श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया, जहां 3000 की संख्या में भक्तगण श्री श्याम प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। आज के श्री श्याम भंडारा वेद प्रकाश बागला के परिवार ने निवेदित किया। इसको सफल बनाने में विकास पाड़िया, गौरव शर्मा, अजय साबू, अशोक लाठ, प्रमोद बागड़िया, रोहित पोद्दार का सहयोग रहा।
शाम 4 बजे से इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का नैनाभीराम श्रृंगार किया गया साथ में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान श्री श्याम प्रभु को अर्पित किया गया तथा श्री श्याम प्रभु की जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों ने गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
इस अवसर पर गुरुराम से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री सागर शर्मा ने चन्दन चौकी ल्याया जी,गंगाजल मंगवाया जी, वो बुला रहा कैसे रोक लूं, मैं तो चला खाटूधाम, कोई ना संभाले संभालता हैं श्याम कोई न कोई रास्ता निकालता हैं श्याम, मेरे सपनों में आते हैं खाटू के बाबा श्याम, आने वाला हैं भक्तों महीना फाल्गुन का, मेरे बाबा ने संदेशा भेजा खाटू आने का जैसे भावपूर्ण भजनों की लय में भक्तगण को झूमने पर मजबूर किया तथा पूरे मंदिर परिसर को श्याममय बना दिया।
श्री श्याम मंदिर के 21वें स्थापना दिवस पर वन बंधु रांची के एकल विद्यालय को सहयोग राशि प्रदान की गयी। रात्रि 8 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज सिंघानिया, विवेक ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।