Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

यूजीसी का साइड इफेक्ट : अब पार्टी से दूरी बनाने लगे हैं कट्टर भाजपाई

यूजीसी का साइड इफेक्ट : अब पार्टी से दूरी बनाने लगे हैं कट्टर भाजपाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के नये कानून को लेकर अब कट्टर भाजपाइयों में भी भाजपा के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुमला जवाहर नगर में रहनेवाले भाजपा के एक कट्टर समर्थक द्वारिकानाथ मिश्रा इस काले कानून को लेकर इतने आहत हुए हैं कि अपने घर के दरवाजे पर नगर परिषद के आसन्न चुनाव में किसी भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को घर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए इन्होंने बाकायदा दरवाजे पर एक पोस्टर चिपका दिया है। 

जब इस संबंध में श्री मिश्रा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह बिल ऐसे समय लाया गया है जब पूरे देश में हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए सभी एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। हमारे साधु संत और कथाकार भी इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे समय पर देश के जेनजी को भड़काने और उनके बीच आपसी संघर्ष को बढ़ाने का एक षड्यंत्र रचा गया है, जिससे वे अत्यंत मर्माहत हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की पेट में लात मारने जैसा यह बिल है। इस बिल के कारण शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं के बीच की भाईचारगी और सामाजिक समरसता तार-तार हो जायेगी। यही नहीं यह बिल शिक्षण संस्थानों में जातिवाद और आपसी  संघर्ष को   बढ़ायेगा। उन्होंने मोदी सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस सरकार को कैबिनेट में ये प्रस्ताव लाना चाहिए। 

अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो निश्चित रूप से यह देश के लिए और उनकी ही पार्टी के लिए आत्मघाती कदम होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि मुझे यह कहते हुए अत्यंत दुख के साथा कहना पड़ रहा है कि शेर समझा था। आज वही खाल में भेड़िया निकल आया है, जो हमें कई पीढ़ियां तक आहत करते रहोगे। उक्त जानकारी गुमला के बलदेव प्रसाद शर्मा  ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,021