Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सनातन एकता मंच ने नगड़ी में किया हिंदू महासम्मेलन

सनातन एकता मंच ने नगड़ी में किया हिंदू महासम्मेलन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सनातन एकता मंच केंद्रीय समिति ने आज नगड़ी के हरहि गांव में संगठन के सक्रिय राम भक्त संजू सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन एकता मंच के केंद्रीय समिति के पदाधिकारीगण जिसमें सनातन एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बड़ी दीदी आदरणीय ममता सिंह दीदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

उन्होंने आयोजनकर्ता संजू सिंह राजपूत को इतने भव्य आयोजन करने के लिए सबसे पहले उनका और उनकी टीम का धन्यवाद किया। मंच के संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 15 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने का कार्य कर रहा हूं। इन 15 वर्षों में किसी ने भी ये नहीं कहा कि रोहित जी मै आपके कार्यक्रम में सहयोग करूंगा। हर कार्यक्रम में मै बढ़ कर तैयारी करूंगा। 

रोहित सनातनी ने संजू सिंह राजपूत से खुश होकर सनातन एकता मंच झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संजू सिंह राजपूत को घोषित कर दिया और एक महीना तैयारी करने के बाद एक भव्य समारोह फिर से आयोजन किया जायेगा जो कि हरहि गांव नगड़ी, रांची में होगा तिथि आप सभी को सूचित किया जायेगा कार्यक्रम से पहले। 

इस कार्यक्रम में संजू सिंह राजपूत की पूरी टीम को सनातन एकता मंच केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह भैया ने कहा कि एक महीने बाद यहां पर फिर से एक भव्य समारोह होगा और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीयवादी रोहित नगड़ी की पूरी टीम ने जो निस्वार्थ भाव से समर्पण समाज के प्रति जगजाहिर किया है वो काबीले तारीफ है। 

मंच के प्रदेश मंत्री महिपाल महतो ने कहा कि बहुत जल्द पूरे बिहार में भी सनातन एकता मंच के कमिटी का गठन किया जायेगा। मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष धनराज केशरी (गोलू) के कहा कि 19 मार्च के कार्यक्रम के बाद पूरे झारखंड प्रदेश में हिंदू बहनों को लव जिहाद के विषय में पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 

संगठन के द्वारा एक पुस्तक जारी किया जायेगा, जिसमें सिर्फ लव जिहाद के विषय में जानकारी रहेगी। इस सम्मेलन में अखंड भारत के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में बहुत जल्द सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। 

इस कार्यक्रम में समीर सिंह, संजय सिन्हा, शुभम, भीम शर्मा, जितेंद्र राय, गौतम प्रसाद (बबलू), विकास जायसवाल, दीपेश पाठक बाबा, राजेश, सोनू गिरी, सुशांत सनातनी, अजय जी, दिनेश सिंह, ठाकुर उत्तम सिंह, अनिल कुमार, उमेश गोप, राजवीर दस, गलेश्वर शाही, विशेश्वर शाही, कर्मदेव शाही, इसेश शाही, अमन शाही, राकेश शाही, विनय शाही, विजय शाही, मुकेश जी, बिकी जी, राहुल जी, राजकिशन जी, राजू जी, पिंटू साहू, प्रेम जी, सुमित गोप, गौरव घोष, अभय राज, अमन श्री, राजकुमार जी, रौनक जी, पिंटू जी, सोनू जी, बबलू जी, प्रकाश जी, बाकी श्री राम सेना हरहि के पूरे सदस्यगण इस कार्यक्रम में अपनी पूरी मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,279