56 देशों के इस कांफ्रेंस में संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने, सांसदों की सुरक्षा जैसे अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नई दिल्ली संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 28 वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) जिसमें 56 देश के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों का कॉन्फ्रेंस (सीएसपीओसी) का आयोजन किया गया। जिसमें लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के निमंत्रण पर 28 वें कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस में भाग लिये।
लोक सभा स्पीकर ने सांसद सुखदेव भगत को 56 देशों से आये प्रतिनिधियों का स्वागत का जिम्मेदारी दी थी, जिसे सांसद ने बखूबी निभाया। लोकसभा के स्पीकर के द्वारा लोहरदगा सांसद को इस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना लोहरदगा संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात है।
इससे पहले भी सुखदेव भगत जब पहली बार विधायक बने थे तो उन्हें उस समय देश के प्रतिनिधि के रूप में एमएसआई काइकस (अमेरिका) में आयोजित राष्ट्रमंडल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए चयनित किया गया था ।वे एमएसआई काइकस में आयोजित कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर भारत का पक्ष रखे थे।
इस कांफ्रेंस में संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने, संसद के कामकाज को बेहतर बनाने, तकनीकी प्रगति (एआई सोशल मीडिया) और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, सांसदों की सुरक्षा और सामाजिक मीडिया के प्रभाव जैसे समकालीन विषयों पर भी चर्चा हुई। सांसद सुखदेव भगत न्यू गिनी के स्पीकर, काराबाटी देश के स्पीकर सहित अनेक देशों के स्पीकर एवं पीठासीन अधिकारियों का स्वागत किये।