Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

लायंस क्लब रांची समर्पण की लायन रूपम झा ने मकर संक्रांति पर करवायी गंगा आरती

लायंस क्लब रांची समर्पण की लायन रूपम झा ने मकर संक्रांति पर करवायी गंगा आरती
विज्ञापन
  • लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा, लायन रूपम झा के प्रायोजन से मकर संक्रांति की  संध्या पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। लायन रूपम झा के प्रायोजन से, लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा मकर संक्रांति की पावन पूर्व संध्या पर दुर्गा मंदिर, मोरहाबादी में एक भव्य एवं आध्यात्मिक गंगा आरती का आयोजन किया गया।

इस पावन आयोजन में लगभग 500 श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। गंगा आरती का विधिवत संचालन पियूष पाठक टीम द्वारा किया गया, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

इस अवसर पर लायन सुमिता बेदी, एमजेएफ लायन सीमा सिंह, लायन रीना अग्रवाल, लायन सिंधु बाला एवं लायन नीलम कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। गंगा आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व लायंस क्लब रांची समर्पण की अध्यक्ष एमजेएफ लायन रीना अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सद्भाव एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करते हैं।

मकर संक्रांति की संध्या पर आयोजित यह गंगा आरती श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,757