महामहिम राज्यपाल को 12 जनवरी 2026 को एक शाम युवाओं के नाम मे निमंत्रण दे उद्घाटन के लिए किया आग्रह
टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची के सानिध्य में आगामी 12 जनवरी 2026 को श्री विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष पर द कार्निवाल, डीबडीह, रांची (डीपीएस स्कूल के सामने) में एक शाम युवाओं के नाम का आयोजन रखा गया है।
मौके पर पर जीवन प्रबंधन समूह के संस्थापक पंडित विजय शंकर मेहता दिनांक 12 जनवरी 2026 को सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक उपस्थित जनसमूह के बीच सारगर्भित उद्बोधन के साथ श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी करायेंगे। यह आयोजन लगातार 15 वर्षों से रांची में संस्था के सान्निध्य में होता आया है उपरोक्त आयोजन का प्रसारण भारत के प्रमुख चैनलों के द्वारा भारत सहित पूरे विश्व में किया जायेगा।
श्री हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष व राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर की अध्यक्षता में आज लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। भास्कर ने माननीय राज्यपाल जी से आग्रह किया कि एक शाम युवाओं के नाम के आयोजन में 12 जनवरी 2026 को मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।
मौके पर राज्यपाल को आयोजन से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी गयी कि उपरोक्त आयोजन श्री हनुमान सेवा संस्थान के सानिध्य में 15 वर्षों से किया जा रहा है। संस्थान के सदस्य आपसे आग्रह करती है कि आयोजन का उद्घाटन कर हम सभी को अनुग्रहित करें।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर, संरक्षक धर्मेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, सह कोषाध्यक्ष आलोक कुमार भी मौजूद थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।