Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 10 दिनों में 4 हजार भक्तों ने खायी वेजिटेबल खिचड़ी

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 10 दिनों में 4 हजार भक्तों ने खायी वेजिटेबल खिचड़ी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में प्रतिदिन चल रहे वेजिटेबल खिचड़ी भोग प्रसाद 10 दिनों में 4 हजार से भी अधिक भक्तों ने खिचड़ी भोग ग्रहण किया। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में 20 दिसंबर से प्रत्येक दिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है तथा प्रतिदिन 4 सौ से भी अधिक श्रद्धालु वेजिटेबल खिचड़ी प्रसाद प्राप्त कर रहे हैं। 

प्रतिदिन खिचड़ी प्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा मंदिर मे दोपहर 12 बजे लगाया जाता है। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज के सानिध्य मे प्रतिदिन मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा खिचड़ी भोग सेवा चलाया जा रहा है। 

ट्रस्ट द्वारा विगत 5 वर्षों से मंदिर मे प्रत्येक रविवार को श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों लोग भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,598