विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति बैठक प्रारंभ
टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रान्त की त्रि दिवसीय प्रान्त कार्यसमिति बैठक धनबाद जिलांतर्गत कतरास बाजार स्थित राजस्थानी धर्मशाला पंचगढ़ी में प्रारंभ हुआ। बैठक में विभिन्न जिलों से कार्यकर्त्ता 26 दिसंबर से आगमन एवं समापन 28 दिसंबर को होगी। बैठक की विधिवत शुभारंभ से पूर्व सभी केंद्रीय, प्रांतीय, विभाग एवं जिलों के कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मंचस्थ अधिकारियों के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर तथा बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने तीन बार प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र एवं तेरह बार विजय महामंत्र से किया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने की। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी एवं विहिप के अन्य सभी आयाम के प्रांत, जिला अधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
बैठक के उद्बोधन भाषण में अंबरीष जी ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली की घटना, माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज में 90 प्रतिशत मुस्लिम छात्रों का नामांकन हुआ है। स्थानीय हिंदू छात्रों का नामांकन केवल नाम मात्र है यह चिंतनीय है। बांग्लादेश की घटना चिंता का विषय है। कश्मीर, नागालैंड, मिजोरम जैसे राज्य में हिंदुओं की संख्या बहुत कम होते हुए भी बहुसंख्यक हैं।
जबकि बहुत सारे राज्य में हिंदू की आबादी बहुत कम है परंतु उन राज्यों में भी अल्पसंख्यक का लाभ वहां के बहुसंख्यक को मिल रहा है यह भी बहुत चिंता का विषय है। इंडोनेशिया, पाकिस्तान के बाद भारत में मुस्लिम जनसंख्या एक बहुत बड़ी आबादी में रहती है। परंतु देश में अल्संख्यक का लाभ लेना दुखद ही। देश में अल्पसंख्यक अपने मत पंथ की पढ़ाई करवा सकते हैं, विद्यालय खोल सकते हैं।
परंतु बहुसंख्यक अपने धर्म की शिक्षा संस्कार की पढ़ाई विद्यालयों में नहीं करवा सकते, विद्यालय नहीं खोल सकते ये दु:खद है। श्री सिंह ने कहा कि हम अपने संगठन को खण्ड तक विस्तार कर चुके हैं। जरूरी है कि संगठन के विस्तार के साथ साथ संगठन का दृढ़ीकरण भी हो। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री के नवीन दायित्व में आये चितरंजन जी का परिचय तथा स्वागत किया गया तथा पूर्व प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी की कार्यों की प्रशंसा करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में सभी जिलों के विगत 6 माह में किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी तथा आगामी होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय व वृहद योजना बनायी जायेगी इस निमित्त केंद्रीय, क्षेत्रीय व प्रांतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन सभी जिले से आए लोगों को प्राप्त होगी।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीष जी, केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य जगरनाथ शाही, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडेय, क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेन्द्र साहू, केंद्रीय प्रांत टोली सदस्य गौरक्षा विभाग त्रिलोकीनाथ बागी, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सह मंत्री राम नरेश सिंह, बजरंग दल प्रान्त संयोजक सह प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत संयोजक मार्गदर्शक मंडल श्रीकृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी, कमलेश सिंह प्रांत गौरक्षा प्रमुख, प्रकाश रंजन प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख, जुगल किशोर प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, कीर्ति गौरव दुर्गा वाहिनी प्रांत सहसंयोजिका, बलदेव पांडे, अशोक चौरसिया धनबाद अध्यक्ष, विभाग मंत्री धनबाद राजेश दुबे, अन्य प्रांत, विभाग, जिला प्रखंड के दायित्व कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।