Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

ऐ नशा! भारत छोड़ो... जयघोषों से व्यसनमुक्त रैली में टाटीसिलवे गूंज उठा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऐ नशा! भारत छोड़ो... जयघोषों से व्यसनमुक्त रैली में टाटीसिलवे गूंज उठा
विज्ञापन

नशे की पेशकश करने पर आप दृढ़ता से कहिये  नो : गायत्री परिवार 

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार युगतीर्थ शांतिकुञ्ज के तत्वावधान में परम पूज्य गुरुदेव की युग परिवर्तन पुरश्चक्रण, तप साधना, अखंड की प्राकट्य और गुरुमाता पूज्या भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष अगले वर्ष के परिप्रेक्ष्य में रांची जिलांतर्गत मुख्य शक्तिपीठ एवं अनगड़ा प्रखंड, टाटीसिल्वे चेतना केंद्र से संयुक्त सान्निध्य में रांची जिला सप्त आंदोलन अभियान समन्वयक टीम ने नशा उन्मूलन रैली निकाली। 

इसमें व्यसन से बचाओ सृजन में लगाओ, थोड़ा-थोड़ा सोचो हजार बार सोचो, नशे को बाहर भगाओ, खुशहाली घर में लाओ, व्यसन से मुक्ति पाओ-जीवन में समृद्धि लाओ, पीटती पत्नी बिकते जेवर, छोड़ शराबी ऐसे तेवर, नशा नाश की जड़ है भाई, इससे सदा दूर रहो हे भाई, बैंड बाजा गीत संगीत, गायन वादन के ऐसे नारों व गीतों के साथ ऐ नशा भारत छोडो, यह बस्ती भी खाली करो, व्यसन से बचाओ- सृजन में लगाओ जैसे अनेक नारों, उद्घोषों से  गायत्री परिवार चेतना केंद्र टाटीसिल्वे हरि नगर से गायत्री परिवार के अनगड़ा प्रखंड समन्वय समिति के सदस्यगणों और एसजीआरएस योजना विद्यालय के छात्राओं, प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने टाटीसिलवे क्षेत्र का इलाका गुंजायमान किया।  

गायत्री साधकों ने ने शराब, गुटका, पान मसाला, धूम्रपान, अफीम गांजा चरस, बीड़ी सिगरेट आदि-आदि से दूर रहने का, मादक द्रव्यों से बचने का उपाय व दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला। बताया कि नशा करने वाले मंडली व संगति से बचिये, अच्छा मित्र तलाशिये, जरा सोचिये नशे के कारण नशेड़ी को कितनी परेशानी, भयंकर बीमारियां व उसके दुष्परिणाम हो रहे हैं। 

नशे की लत और व वीभत्स परिणाम पर सोचिये। बच्चों को नशा से मुक्त रहने के लिए कई अचूक नुस्खे बताये गये। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे भारत नशामुक्त हो, स्वर्णिम भारत हो, इस अभियान में साथ देंगे।  

मौके पर गायत्री परिवार व समन्वय समितिगठन के सदस्यगण इस व्यसन मुक्त अभियान रैली को कर्नल बी के सिंह, जन प्रतिनिधि बच्चा श्रीवास्तव, एच के दूबे तथा विद्यालय के अध्यापक टीम का स्वागत अभिनंदन जिला समन्वयक ने गायत्री महामंत्र पट्टी पहनाकर साथ साथ गुरुवर श्री पूज्यवर के अंग अवयव पाठ पत्रक कार्ड, नवयुग का सत्संकल्प पाठ कार्ड, सद्वाक्य स्टीकर और मासिक पत्रिका अखंड ज्योति, युग निर्माण अभियान युग साहित्य से किया गया। उपरांत रैली को जयघोष के साथ गायत्री महामंत्र के सस्वर पाठ से प्रारंभ व प्रस्थान कराया गया।  

इस कार्यक्रम को अनगड़ा प्रखंड समन्वय समिति के सदस्यगण व अशोक केसरी, अनिल सिंह, वृजकिशोर ठाकुर, इंद्रजीत चौरसिया, लक्ष्मण शर्मा, शैलेंद्र सिंह, रामेश्वर पटेल तथा महिला मंडल की अर्चना देवी, मीना देवी, रामरती देवी ने सहयोग किया। 

नशा उन्मूलन रैली स्थानीय चेतना केंद्र से प्रारंभ होकर पुरुलिया रोड दुर्गा मंदिर, बाजार रोड होते बजरंग मंदिर तक फिर केंद्र वापस आयी। वहां सभी शामिल को लंच पैकेट और युग संस्कार युक्त स्टीकर, गायत्री चालीसा, अखंड ज्योति, युग निर्माण सत्संकल्प पाठ, अंग अवयव पाठ के पवित्र पत्रक वितरित किये गये। 

अंत में संबंधित सप्त आंदोलन समन्वयकों ने सबको उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय स्वस्तिवाचन व शांति-पाठ कर रैली अभियान को सफल बनाने को धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जिला उपसमन्वयक अनिल कुमार सिंह और जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,319