Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

शौर्य दिवस पर सनातन एकता मंच ने की महाआरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शौर्य दिवस पर सनातन एकता मंच ने की महाआरती
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सनातन एकता मंच केंद्रीय कमेटी ने आज शौर्य दिवस पर नामकुम हाईटेंशन, हनुमान मंदिर प्रांगण में महाआरती की गयी। राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर महाआरती की। जिसका नेतृत्व सनातन एकता मंच के संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने किया। 

उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर को बाबर के आदेश से सेनापति मीर बाकी ने 1528 ई. में गिराकर वहां एक मस्जिद बना दी थी। इसके बाद से सनातनी/हिन्दू समाज एक दिन भी चुप नहीं बैठा। वह लगातार इस स्थान को पाने के लिए संघर्ष करता रहा। 

आखिर लाखों हिन्दू पुरुषों और हजारों नारियों के बलिदान के बाद 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद को विध्वंस कर पाये और हाल ही में 2024 में नये राम मंदिर के निर्माण के साथ इसका अंत हुआ। इसलिए हर साल 6 दिसंबर शौर्य दिवस के नाम से मनाया जाता है। 

कार्यक्रम में मंच के केंद्रीय कार्यकरी अध्यक्ष समीर सिंह, ब्रजेश सिंह, रोहित साहू, प्रेम केशरी, धर्मेंद्र कुमार, विकास सिन्हा, राज कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, आर्यन सागर, भीम शर्मा, राहुल यादव आदि उपस्थित हुए। सनातन एकता मंच ने आज प्राचीन श्रीराम मंदिर चुटिया, रांची में तुलसी पूजन कर तुलसी दिवस के रूप मे मनाया गया। 

सभी सनातनी समाज को ब्रजेश सिंह ने ये संदेश देते हुए कहा कि आज के इस कलयुग में आप अपने बच्चों को संस्कार दें। उन्हें मंदिर लेकर जायें और अपने धर्म/संस्कृति का ज्ञान अपने छोटे बच्चों को अवश्य दें ताकि वही बड़े हो कर भटकें नहीं। 

छोटी उम्र में अगर आप अपने बच्चों को संस्कार देंगे तभी वे गलत दिशा में न जाकर, एक सभ्य इंसान बन पायेंगे। कार्यक्रम में सनातन एकता मंच के अध्यक्ष रोहित सनातनी, भीम शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, विकास सिन्हा, देव प्रकाश, अनील कुमार, महाबीर, अनुराग, आशीष उपस्थित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,995