- पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर , कड़ाके की ठंड व कोहरे से जन जीवन प्रभावित को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया
प्रदीप शर्मा
एबीएन सोशल डेस्क। विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अत्यधिक ठंड को देखते हुए,माननीय पंडित मदन मोहन मालवीय एवं माननीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म उत्सव एवं अत्यधिक ठण्ड को देखते हुए आयोजित कार्यक्रम में जरूरत मंदो के बीच में
विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के तरफ से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की हार्ड कपाने वालीं ठंड व कोहरे से कप कपाते असहाय एवं जरूरत मंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।
जैसे नया बस स्टेंड, पुराना बस स्टैंड, रामगढ़ रेल्वे स्टेशन, सुभाष चौक, सब्जी मंडी इत्यादि जगहों पर 25 जरूरत मंदो के बीच 25 कंबल वितरण किया गया एवं आगे भी उपरोक्त कार्यक्रम जारी रहेगा। इला रानी पाठक ने कहा नर सेवा नारायण सेवा के बराबर हैl अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने दिया। सभी ने सराहनीय कार्य बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश महिला उपाध्यक्ष इला रानी पाठक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेश मिश्रा व नवीन पाठक, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, जिला महासचिव अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, संरक्षक कमल शर्मा, नीरज शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के सुरेंद्र पांडेय एवं नवीन पांडेय इत्यादि अनेक लोग उपस्थित थे।