एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल रांची महानगर ने आज बांग्लादेश में हिंदू नवजवान दीपू चंद्र दास को चौराहे पर पीट-पीट कर हत्या किये जाने, उसके बाद उसे पेड़ से लटकाकर आग लगा दिये जाने की घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग जिला स्कूल मैदान परिसर में एकत्र हुए।
वहां से जुलूस की शक्ल में मोहम्मद युनूस मुर्दाबाद, बांग्लादेश मुर्दाबाद, बांग्लादेशी हिंदुओं तुम संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ हैं, हत्यारों को मौत की सजा दो आदि के नारे लगाते हुए शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। वहां पर इस्लामिक जिहादी रूपी मोहम्मद युनूस का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप बजरंग दल रांची महानगर ने किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश की इस घटना से पूरे विश्व का हिन्दू समाज आक्रोशित है इस प्रकार के इस्लामिक जिहादी आतंकवाद को हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। धर्म के नाम पर वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को अब हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
पूरे विश्व का हिंदू समाज भारत पर नजर रखे हुए है इसलिए हमारा दायित्व है कि हम पूरे विश्व में रह रहे हिंदुओं की रक्षा करे। संगठन सरकार से मांग करती है कि इस घटना का करारा जवाब दे। हिंदू समाज जवाबी कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।
मौके पर विहिप पटना क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रचार-प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन, दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका कीर्ति गौरव, धर्माचार्य प्रांत संपर्क प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, रविशंकर राय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, महानगर मंत्री विश्वरंजन कुमार, महानगर संयोजक विक्रम साहू, योगेश खेड़वाल, अनिल तिवारी, सुशील जी, पारस नाथ मिश्रा, शंकर दुबे, पलामू उप महापौर मंगल सिंह, रतन केशरी, राजेश अग्रवाल, विजयनाथ महतो, तड़ित राय एवं विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्त्ता शामिल हुए। उक्त जानकारी रांची महानगर विहिप मंत्री विश्व रंजन ने दी।