Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

विहिप ने मेरठ में की संगठन की मजबूती पर चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विहिप ने मेरठ में की संगठन की मजबूती पर चर्चा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की त्रिदिवसीय बैठक मेरठ प्रांत के जम्बूद्वीप परिसर, हस्तिनापुर में संपन्न हुए। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों के अतिरिक्त दो विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गयी, जिसमें से एक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ से संबंधित है। वहीं दूसरी ओर सदन ने यह तय किया कि मंदिर की दान की राशि व चल अचल संपत्ति का उपयोग हिंदू समाज के लिए ही हो।

बैठक में धर्मांतरण को रोकने और घर वापसी परावर्तन को व्यापक रूप से प्रोत्साहित करने हेतु भी एक कार्य योजना बनी तथा इन विषयों पर एक पुस्तक घर वापसी - क्यों और कैसे के हिंदी व अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया गया। बैठक में गौ रक्षा व गौ संवर्धन पर बल देते हुए चर्चा हुई तथा इन विषय पर संगठन द्वारा निकाले जाने वाली मासिक पत्रिका गऊ संपदा के ताजा अंक का भी विमोचन किया गया। 

समापन सत्र में देश के कई अधिकारियों को नवीन दायित्व दी गयी। जिसमें केंद्रीय बजरंग दल संयोजक किशन प्रजापत तथा केंद्रीय सहसंयोजक विवेक कुलकर्णी को बनाया गया। वहीं पटना क्षेत्र के लिए चितरंजन कुमार को झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, नागेंद्र पांडे समर्थ को दक्षिण बिहार प्रांत संगठन मंत्री एवं देवी सिंह को उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री दायित्व दिये गये। 

इस बैठक में पटना क्षेत्र से प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार के साथ-साथ झारखंड प्रांत से देवी सिंह मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह, दक्षिण बिहार से चितरंजन कुमार, संतोष सिसोदिया तथा उत्तर बिहार से नागेंद्र पांडे समर्थ, रणवीर सिंह व इंदु शेखर उपस्थित थे। भवदीय उक्त जानकारी विहिप के (झारखंड-बिहार) पटना क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू (7033541040) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,583