Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी सफला एकादशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी सफला एकादशी
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को सफला एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा सहित आयोजित किया गया। प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर लाल पीला गुलाब, बेला, रजनीगंधा, गेंदा व तुलसीदल से श्री श्याम प्रभु का अनुपम श्रृंगार किया गया। 

साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का इस अवसर पर विशेष शृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर मंदिर में आये हुए भक्तगण कतारबद्ध हो पावन ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे। श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय एवं भक्तिमय संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। 

कभी तेरा दामन न छोड़ेंगे हम, दरबार है निराला खाटू के श्याम का, किसने किया श्रृंगार ओ सांवरे, लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी, मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरे... इत्यादि भजनों की धुन पर भक्तगण श्याम गंगा में गोते लगाते रहे। मौके पर श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान - फल - मेवा एवं रबड़ी का भोग अर्पण किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, रमेश सारस्वत, धीरज बंका, अभिषेक डालमिया, बालकिशन परसरामपुरिया, अरुण धनुका, जीतेश अग्रवाल, नितेश केजरीवाल, विकास पाडिया, अजय साबू, नितेश लाखोटिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,727