Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रांची : 21 को धूमधाम से मनाया जाएगा पहाड़ी बाबा का 29वाँ वार्षिक महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : 21 को धूमधाम से मनाया जाएगा पहाड़ी बाबा का 29वाँ वार्षिक महोत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री शिव मण्डल (राँची ) द्वारा श्री पहाड़ी बाबा का 29वाँ वार्षिक महोत्सव 21 दिसंबर को भव्य रुप से मनाया जायेगा  - सर्वप्रथम प्रातः 8 बजे श्री हनुमान ध्वज पूजन के साथ प्रातः 9:30 बजे से महारुद्राभिषेक आचार्य श्याम भारद्वाज अपने 11 विद्वान पंडितों के साथ 51 किलो दूध - दही - मधु - गन्ने का रस एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

आये हुए शिव भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका हर संभव ख्याल रखा जायेगा। तत्पश्चात दोपहर 2 : 30 बजे से श्री पहाड़ी बाबा का भव्य श्रृंगार के साथ 56 भोग से बाबा को प्रसाद लगाया जाएगा - 3 बजे से भव्य - भजन कीर्तन नए हॉल में किया जायेगा।

साथ ही साथ विशेष भंडारा विश्वनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित किया जायेगा , संध्या 6 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का समापन के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा -- आज की बैठक मंडल के सदस्य किशोरी पोदार के आवास में एक बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच की गई। 

बैठक में मुख्य रुप से मंडल के संयोजक प्रेम शंकर चौधरी , अमर पोद्दार , उदय शर्मा , राजेंद्र सिंह , आनंद गिरी , बासुदेव भाला , दिनेश चौधरी , अशोक झांझरिया , भोला चौरसिया , प्रदीप मोदी , प्रेमलता लाखोटिया , अनुपमा चौधरी , संगीता चौधरी एवं छाया दुबे उपस्थित थी - यह जानकारी मण्डल के मीडिया प्रभारी उदय शंकर चौधरी ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 59,526