Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह के कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह के कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14.12.2025 (दिन - रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची के महिला संगठन द्वारा ग्राम - बरगुट्टू, अलीपुर जिला - राँची स्थित श्री राधेश्याम सिंह जी के क्रशर परिसर में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव राम जी के तस्वीर की विधिवत आरती-पूजन के साथ की गई।

तत्पश्चात ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा आयोजित किये जा रहे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। गोष्ठी के बाद उपस्थित ग्रामीण बंधुओं के बीच 170 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सोरहा, अलीपुर, सहेड़ा, बुमरो इत्यादि से ग्रामीण बन्धु सम्मलित हुए।

समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची के महिला संगठन के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमे श्रीमती नयन मंजरी जी एवं अन्य महिला सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

समस्त कार्यक्रम के आयोजन में श्री विक्रान्त सिंह जी का विशेष योगदान प्राप्त हुआ। शाखा राँची की तरफ से डॉ. एस. एन. सिन्हा, श्री राधेश्याम सिंह, श्री विभूति शंकर सहाय, श्री आनन्द सिंह के साथ अन्य श्रद्धालु-सदस्यगण सम्मलित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 68,939