Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री परिवार का चलें गांव की ओर... ग्राम तीर्थ योजना 22वां क्रम संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री परिवार का चलें गांव की ओर... ग्राम तीर्थ योजना 22वां क्रम संपन्न
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार रांची युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू के तत्वावधान में 18 से अधिक सक्रिय भाई बहनों ने मिलकर मोराबादी के चिरौंदी गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर संपर्क किया तथा शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश विचार क्रांति अभियान, मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग का अवतरण का संदेश बताया।

इस मौके पर गुरुदेवश्री द्वारा रचित युगसाहित्य में अखंड ज्योति पत्रिका, प्रज्ञा अभियान पाक्षिक, हारिये न हिम्मत, गायत्री चालीसा, सनबोर्ड पर लगा देव स्थापना का चित्र को प्रत्येक घर में उस साहित्य का महत्व बताते हुए प्रदान किया। इस कार्यक्रम आयोजन में गांव के 65 से अधिक घरों में संपर्क किया गया। गांव में 100 सार्वजनिक जगहों पर सद्ववाय स्टीकर लगाया गया। 

इसमें रांची जिला की महिला युवा समन्वयक सुलोचना शाहदेव एवं कांके प्रखंड समन्वय समिति की महिला मुख्य समन्वयक रेणु श्रीवास्तव, सहायक समन्वयक सदस्य और अनेक महिलामंडल सदस्यगणों ने इस तरह से अब तक  संपर्क किये गये गांव की संख्या 22, कुल संपर्क किये गये घरों की संख्या 2270, सभी गांव में लगाये गये कुल सद्वाक्य  स्टीकर का संख्या 1440, गांवों में किये गये दीवार लेखन का संख्या 244 बताया और ग्राम तीर्थ योजना के अंतर्गत अब तक 65 लोग अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना के पाठक बन चुके हैं। 

गुरुवार दोपहर कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री महामंत्र के सस्वर पाठ, नारा-जयघोष व समापन संध्या वंदन व शान्ति-पाठ से हुआ। उक्त जानकारी गायत्री परिवार, रांची महिला जिला युवा समन्वयक सुलोचना शाहदेव और रांची जिला समन्वयक सह मीडिया प्रचारक जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,380