Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

15 से चलेगा विहिप का धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम

15 से चलेगा विहिप का धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद का धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम 15 दिसंबर से 

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक स्टेशन रोड, रांची के होटल ग्रीन होराइजन में चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले सप्ताह संपन्न गीता जयंती तथा इस अवसर पर बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य संचलन, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान एवं विभिन्न  आयामों के क्रियाकलापों की समीक्षा की गयी। 

आगामी 15 दिसंबर से 10 जनवरी तक संगठन के वार्षिक कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि समर्पण की रूपरेखा तय कर समाज के प्रबुद्ध जनों से संपर्क करने की योजना बनाई गई। 26, 27 और 28 दिसंबर को धनबाद के कतरास में आयोजित तीन दिवसीय प्रांत कार्य समिति बैठक की सफलता पर विचार विमर्श किया गया।

तय किया गया कि पिछले दिनों संपन्न रामायण ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

बैठक में क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, रेखा जैन, राजेंद्र सिंह मुंडा, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सह मंत्री  मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक  रंगनाथ महतो, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बागड़िया, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख  अरविंद सिंह, सहप्रमुख प्रिंस अजमानी, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिन्हा, प्रांत सेवा प्रमुख विनय कुमार, सहप्रमुख अशोक अग्रवाल, प्रांत धर्मप्रसार सहप्रमुख सच्चिदानंद देव, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमर प्रसाद, विभाग मंत्री अरुण सिंह, राजेश दुबे, केशव चंद्र साय, संजय वर्मा सहित सभी विभागों के संगठन मंत्री उपस्थित थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,828