Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सनातन एकता मंच ने शौर्य दिवस पर की महाआरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सनातन एकता मंच ने शौर्य दिवस पर की महाआरती
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। सनातन एकता मंच केंद्रीय कमेटी के द्वारा आज शौर्य दिवस के शुभ अवसर पर नामकुम हाईटेंशन, हनुमान मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया गया, राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर  महाआरती किये। 

कार्यक्रम का नेतृत्व सनातन एकता मंच के संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने किया, उन्होंने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम मन्दिर को बाबर के आदेश से सेनापति मीर बाकी ने 1528 ई. में गिराकर वहाँ एक मस्जिद बना दी थी। इसके बाद से सनातनी/हिन्दू समाज एक दिन भी चुप नहीं बैठा। 

वह लगातार इस स्थान को पाने के लिए संघर्ष करता रहा। आखिर लाखों हिन्दू पुरुषों और हजारों नारियों के बलिदान के बाद 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद को विध्वंस कर पाएं, और हाल ही में 2024 में नए राम मंदिर के निर्माण के साथ इसका अंत हुआ। इसलिए हर साल 6 दिसंबर शौर्य दिवस के नाम से मनाया जाता है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के केंद्रीय कार्यकरी अध्यक्ष समीर सिंह,ब्रजेश सिंह,रोहित कुमार  साहू,प्रेम केशरी,धर्मेंद्र कुमार,विकाश सिन्हा, राज कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह,आर्यन सागर, भीम शर्मा,राहुल यादव आदि उपस्थित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,705