Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में मनायी गयी अन्नपूर्णा जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में मनायी गयी अन्नपूर्णा जयंती
विज्ञापन

वातावरण सेवा समर्पण और मानवीयता की भावना से रहा ओत प्रोत  

एबीएन सोशल डेस्क। अन्नपूर्णा जयंती के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग के सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आश्रम विगत दो वर्षों से मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रितजनों के लिए सेवा, सहयोग और संरक्षण का केंद्र बना हुआ है। 

अन्नपूर्णा जयंती के शुभ दिन पर ट्रस्ट ने अपनी परंपरागत सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए आश्रम में निवासरत सभी दिव्यांग एवं निराश्रित व्यक्तियों को स्नेहपूर्वक विभिन्न व्यंजनों के साथ अन्नपूर्णा सेवा भोजन कराया। श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत पूजा अर्चना कर अन्नपूर्णा प्रसाद एवं खिचड़ी भोग का भोग लगाया। तत्पश्चात सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण भी किया गया।

वातावरण सेवा, समर्पण और मानवीयता की भावना से ओतप्रोत रहा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि माता अन्नपूर्णा को भोजन एवं समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। उनकी जयंती पर जरूरतमंदों को भोजन कराना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त बनाता है।

दोनों वक्ताओं ने बताया कि सेवा धाम ट्रस्ट का मूल उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक सहयोग पहुंचाना है, जिनके जीवन में सहारा और सुरक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है। ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम इसी उद्देश्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां न केवल भोजन और निवास की सुविधा उपलब्ध है, बल्कि नियमित देखभाल एवं सम्मानजनक जीवन का वातावरण भी प्रदान किया जाता है। 

अन्नपूर्णा जयंती पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम ट्रस्ट की मानवीय प्रतिबद्धता और समाज के प्रति दायित्व का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। इससे न केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आयी, बल्कि समाज में सेवा और करुणा के संदेश को भी बल मिला। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट सह सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,048