Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने मनाया आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने मनाया आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती
विज्ञापन

परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरण पादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती में दो दिवसीय कार्यक्रम क आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, रांची) में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  

कार्यक्रम में नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से आये पूज्य उत्साही राम जी के द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर आरती-पूजन कर अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि संकीर्तन 24 घंटे तक अखंड चलेगा और कल प्रात: 9 बजे समापन होगा।  

इसके उपरांत एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किया गया जो की प्रात: 10 बजे से संध्या 4 बजे तक चला। चिकित्सा शिविर में कुल 206 रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। 

चिकित्सा शिविर में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. उत्पल कुमार, डॉ. सौरभ सिंह एवं डॉ. स्मृति कुमारी ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया।  

चिकित्सा शिविर में रक्त जांच की भी सुविधा दी गयी जिसमे ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड इत्यादि का लाभ लोगों ने उठाया। रक्त जांच की सुविधा एल्केम लैबोरेट्रीज के द्वारा की गयी थी। 

शुक्रवार को प्रात: 9 बजे अष्टयाम संकीर्तन के समापन के बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। साथ ही रात्रि 10 बजे नगर में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। कार्यक्रम में जमशेदपुर, गुमला, घाघरा, धनबाद इत्यादि शाखाओं से भी श्रद्धालु सदस्यगण सम्मलित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,901