Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 518
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी मोक्षदा एकादशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी मोक्षदा एकादशी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 01 दिसंबर 2025 को मोक्षदा एकादशी महापर्व अत्यन्त श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः काल से श्याम प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः आरती के पश्चात श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर कर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों से श्याम प्रभु का मनभावन श्रृंगार किया गया। 

साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी इस अवसर पर विषेश श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया। 

मौके पर हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है, पलकों का घर तैयार साँवरे मेरी अखियाँ करें इन्तज़ार साँवरे, महलों जैसे ठाठ नहीं, धर देखने तो आओ रहना ना चाहो कम से कम, आज़माने आओ, शाम सवेरे देखु तुझको कितना सुंदर रूप है, तेरा साथ ठंडी छाया बाकी दुनिया धूप है, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण श्री श्याम प्रभु की धुन में खोए हुए थे साथ ही भक्तगण पावन ज्योत में आहुति प्रदान कर मनवांछित फल की कामना कर रहे थे।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के फल - मिठाई - मेवा मगही पान व केसरिया दूध का भोग लगाया गया । रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, नितेश केजरीवाल, प्रदीप अग्रवाल, अमित जलान, प्रियांश पोद्दार, ज्ञान प्रकाश बागला, अजय साबू , लल्लू सारस्वत का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन