Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार...

धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार...
विज्ञापन

श्री धोली सती दादी जी का महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 

एबीएन सोशल डेस्क। अमावस्या के पावन अवसर पर रांची रातू रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत रंगों से सराबोर हो उठा। जब श्री धोली सती दादी महिला समिति द्वारा संदीप सर्राफ के आवास में श्री धोली सती दादी जी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि, दीप-प्रकाश की ज्योति और भक्तिमय आस्था की सौंधी सुगंध व्याप्त रही। 

कार्यक्रम की शुरुआत दादी जी के विशेष श्रृंगार के साथ हुई। पीले-लाल आभूषणों और फूलों से सजे दादी के दिव्य स्वरूप का दर्शन करते ही श्रद्धालुओं के चेहरों पर उमंग और भक्ति झलक उठी। इसके बाद सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें  महिलाओं ने पूरी निष्ठा के साथ दादी जी की महिमा का गुणगान किया।

समिति की सक्रिय सदस्या सविता सर्राफ, करुणा बागला सहित अन्य महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में कई भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। इन भजनों ने वातावरण में आध्यात्मिक उत्साह को और भी दैदीप्यमान कर दिया। गाए गए कुछ प्रमुख भजनों में दादी जी के दर पर आए, मन को मिला विश्राम, धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार, आज अमावस री दिन दादी, तुम घर-घर दीप जलाओ... आदि भजनों की सुरीली लहरों के बीच उपस्थित महिलाओं ने दादी जी के श्रीचरणों में आराधना एवं वंदन करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 

पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं की सहभागिता अत्यन्त उत्साहपूर्ण रही हर चरण में भक्तिभाव, अनुशासन, सादगी और आनंद का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन दादी जी की आरती और सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ। दादी जी का महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सबों के हृदय में अविस्मरणीय स्मृतियां छोड़ गया। 

मौके पर सविता सर्राफ, मंजू सर्राफ, करुणा बागला, ममता सर्राफ, मधु सर्राफ, आशा सर्राफ, रितु सर्राफ मनीषा सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, सुनीता सर्राफ, रेणु सर्राफ, बबीता मानपुरिया के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। 

श्री धोली सती दादी प्रचार समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि धोली सती दादी जी नारी शक्ति, साहस और संरक्षण की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से परिवार में शांति, सुख और समृद्धि का वास होता है। ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, पारस्परिक प्रेम और आध्यात्मिकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,561