Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री परिवार ने चलाया चलें गांव की ओर ग्राम तीर्थ योजना का 21वां क्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री परिवार ने चलाया चलें गांव की ओर ग्राम तीर्थ योजना का 21वां क्रम
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार के 25 से अधिक सक्रिय भाई बहनों ने मिलकर रांची एयरपोर्ट के पास हुंडरू गांव में घर-घर जाकर संपर्क किया। शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश विचार क्रांति अभियान, मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग का अवतरण का संदेश बताते हुए गुरुदेव रचित साहित्य अखंड ज्योति पत्रिका, हारिए न हिम्मत, गायत्री चालीसा, सनबोर्ड का देव स्थापना का फोटो प्रत्येक घर में इन सब साहित्य का महत्व बताते हुए प्रदान किया गया। 

बुढ़मू ब्लॉक के गांव सोसइ उमेडंडा, छोटका मुरू, अकतन अनातू और कांके ब्लॉक के पतराटोली,बूटी बस्ती, बूटी महावीर नगर, बोड़िया, होचर, चटकपुर, जयप्रकाश नगर बरियातू, रेलाडीह, भोरांगडीह, बहाडीह, चंदाघासी, टाटीसिल्वे, रातु  ब्लाक, हजाम (दसमाईल) क्षेत्रीय गांव सहित 250 घरों में  संपर्क किया गया गया। 

गांव में 125 सार्वजनिक जगहों पर सद्ववाय स्टीकर भी लगाया गया। दीपक दयाल प्रसाद ने बताया कि इन क्षेत्र के ग्राम तीर्थ योजना  के अंतर्गत अब तक 64 लोग अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना के पाठक बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शांतिकुञ्ज तत्वावधान में गायत्री परिवार की गांव-गांव की यह तीर्थ  योजना कार्यक्रम का क्रम आगे तेजी से  जारी रहेगा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के दीपक दयाल प्रसाद और जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,112