- लालपुर पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में श्रीराम कथा सुनने को उमड़े श्रद्धालु
टीम एबीएन, रांची। लालपुर पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में गुरुवार से शुरू हुआ अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रातःकालीन आरती के मुख्य यजमान अनिल कुमार अग्रवाल, उनकी पत्नी शोभा अग्रवाल के साथ ही अमित खीरवाल और रवि भल्ला ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर पाठ का शुभारंभ किया।
इसके बाद दिन भर श्रीहनुमान चालीसा पाठ के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्गों तक में पाठ करने को लेकर उत्साह बना रहा। पाठ के बाद आयोजन स्थल के पहले तल्ले पर भंडारा सह प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। पाठ करने के बाद श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।
चौथे दिन के भंडारे के लिए सारी व्यवस्था ललिता बजाज, राजेश केजरीवाल, ओम प्रकाश जालान और सुशील अग्रवाल ने की। वही बालाजी महाराज के सवामनी भोग प्रसाद की व्यवस्था झारग्राम से आये राजेश अग्रवाल की ओर से की गयी। श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रांची शाखा के अनिल अग्रवाल, राजेश लड़या, पवन अग्रवाल, संदीप गोयल, अंकित अग्रवाल, विनोद कुमार पांडेय आयोजन को सफल में दिन-रात जुटे हैं।
इसके अलावा बालाजी धाम रांची शाखा के अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन, धन से जुटे हैं. दिन भर श्रद्धालु श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, बर्नपुर आसनसोल से पधारे संतोष भाई जी आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ रोजी-रोजगार सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर श्रद्धालुओं का कहना है कि संतोष भाई जी के मार्गदर्शन से उनमें उत्साह व नयी ऊर्जा का संचार होता है।
संतोष भाई जी सभी को ज्यादा से ज्यादा से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने को प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि हनुमान जी कृपा से सभी काम श्री रामकथा सुन कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु अनिल अग्रवाल और उनकी पत्नी शोभा अग्रवाल ने शनिवार को सुबह और शाम पूजन और आरती कराई।
श्री हनुमान चालीसा पाठ स्थल गुजराती पटेल भवन में दूसरे दिन भी शाम 4 से 6 बजे तक अयोध्याधाम से पधारे गुरुवर दिलीप दास त्यागी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा सुनायी। कथा 20 नवंबर तक हर दिन जारी रहेगी। गुरुवार लीप दास ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का गुणगान किया, बल्कि उनके जीवन आदर्शों पर अत्यंत दिव्य और भावपूर्ण प्रवचन दिया, जिसे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मनोयोग से सुना। कथा सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवर दिलीप महाराज को सम्मानित किया
श्रीराम कथा वाचक गुरुवर दिलीप जी महाराज का श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगर मल अग्रवाल, राजेंदर अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, निर्मल जलान, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल ने शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। साथ ही गुरूजी संतोष भाई को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। श्रीराम कथा के यजमान अशोक धानुका ने विधि-विधान से पूजा पाठ कर कथावाचक गुरुवर दिलीप जी महाराज का आशीर्वाद लिया।