बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अभाविप शुरू करेगा भगवान बिरसा संदेश यात्रा
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भगवान बिरसा संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह यात्रा 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु, खूंटी से प्रारंभ होकर देहरादून में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें में राष्ट्रीय अधिवेशन में 27 नवंबर को पहुंचेगी। यात्रा के संदर्भ में जानकारी देते हुए अभाविप झारखंड के प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने बताया कि 15 नवंबर को उलिहातु में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष आर्यनमान उपस्थित रहेंगे।