Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अजेय हिंदू शक्ति खड़ा कर देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा करना विहिप का उद्देश्य : अम्बरीश सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अजेय हिंदू शक्ति खड़ा कर देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा करना विहिप का उद्देश्य : अम्बरीश सिंह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड की प्रांत टोली बैठक रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन एकर्स में प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रांत पदाधिकारी, आयामों के प्रमुख सभी विभागों के  मंत्री एवं संगठन मंत्री उपस्थित थे। बैठक में विगत कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। 

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह  विशेष संपर्क प्रमुख श्री अंबरीश सिंह एवं क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद पांडे उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री अंबरीश सिंह ने कहा  परिषद के कार्यकर्ता कार्यक्रमों के माध्यम से संपूर्ण हिंदू समाज के बीच संगठन का कार्य स्थापित करें। समाज में किस प्रकार समरसता का भाव बढ़े, गौ माता की रक्षा हो, मठ मंदिरों की सुरक्षा हो, मतांतरण रुके, सेवा, सत्संग  ऐसे अनेक कार्यों में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

संगठन का एक ही लक्ष्य है अजेय हिंदू शक्ति खड़ा कर देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा करना। प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने पूर्ण निष्ठा के साथ परिषद के कार्यों को सफल बनाने का आह्वान किया। 

प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा  15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस , 24-25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस, 1 दिसंबर से 7 दिसंबर गीता जयंती शौर्य दिवस, 26 दिसंबर वीर बाल दिवस तथा 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धर्म रक्षा दिवस का कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद द्वारा सभी प्रखंडों में किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला बैठकें 8, 9 और 10 नवंबर तथा प्रखंड बैठकें 11 नवंबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। 

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राजेंद्र सिंह मुंडा, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख संजय चौरसिया, प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिन्हा, सह प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, सह प्रमुख प्रिंस अजमानी, धर्माचार्य संपर्क सह प्रमुख अवतार सिंह गांधी, सेवा सह प्रमुख अशोक अग्रवाल, विनय कुमार, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमर प्रसाद, सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह, धनबाद विभाग मंत्री श्री राजेश दुबे, गुमला विभाग मंत्री केशव चंद्र साय सहित अन्य विभाग मंत्री एवं विभाग संगठन मंत्री उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,605