Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में छठ के खरना पर 101 किलो खीर का लगा भोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राधा-कृष्ण मंदिर में छठ के खरना पर 101 किलो खीर का लगा भोग
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 235 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद  का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा प्रणामी ट्रस्ट के सदस्यों ने आयोजित किया। आज छठ महापर्व खरना पूजा के अवसर पर 101 किलो दूध का खीर का भोग लगाया गया।

श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। खीर महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों के मनमोहक सुमधुर भजनों में अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। 

तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सूर्य ऊर्जा के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है। छठ पूजा भारतीय संस्कृति की उस अनमोल परंपरा का उत्सव है जो मनुष्य और प्रकृति के अटूट बंधन को दशार्ता है। यह पर्व श्रद्धा शुद्धता और समर्पण का प्रतीक है। 

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, निर्मल जालान, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, ज्ञान शर्मा, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, बिजय अग्रवाल, मनीष सोनी, मुरली प्रसाद, हरीश कुमार, परमेश्वर साहू, बसंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,175