टीम एबीएन, रांची। बड़ागाई-बुटी के सीमा पर स्थित देवोत्थान धाम (बूढ़ा महादेव मंदिर) परिसर में विनोद महतो की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। जिसमें ग्राम बड़ागाई, लेम, किशुनपुर, खिजुर टोला, महुरम टोली सहित अन्य कई गांव के लोग उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से देवोत्थान एकादशी (देवों के जगने) के उपलक्ष्य में 02 नवंबर, 25 (द्वादशी) को देवोत्थान जतरा मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि यह मेला 1931 से लगातार लगाया जा रहा है। यह ऐतिहासिक जतरा मेला सुबह 10 बजे से संध्या 05:30 तक लगेगी।
मेला में कई गांव के खोड़हा (नृत्य टोली) अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र एवं वेशभूषा के साथ उपस्थित होकर नृत्य-गान करेंगे। मेला को सफल संचालन के लिए मुख्य पहान के रूप में रवि पहान होंगे।
वहीं मुख्य संरक्षक डॉ रूद्र नारायण महतो व बनु पहान, संरक्षक डॉ बिरेन्द्र साहु, बलशाय महतो, रमेश लोहरा, महेन्द्र मुंडा, विनोद महतो, अध्यक्ष नेपाल महतो, सचिव प्रेम लोहरा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष संदीप पहान, बबलु पहान, अमित पहान होंगे। उक्त जानकारी देवोत्थान जतरा मेला समिति, बड़ागांई- बुटी, रांची के सचिव प्रेम लोहरा (98354 25981) ने दी।