Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

डहरे सोहराय राजधानी में पहली बार जुटेंगे हजारों लोग तैयारी पूर्ण : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डहरे सोहराय राजधानी में पहली बार जुटेंगे हजारों लोग तैयारी पूर्ण : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश का लोक सांस्कृतिक पर्व विशिष्ट पहचान है। सोहराय पर्व झारखंड का प्रसिद्ध लोक संस्कृति पर्व में से एक है, जो संपूर्ण  झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। राजधानी रांची के बीचोंबीच सड़क पर इतिहास में पहली बार 16 अक्टूबर 2025 को डहरे सोहराय का आयोजन मोराबादी मैदान से पदयात्रा करते हुए एसएसपी चौक, रेडियम रोड होते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।  

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि कार्यक्रम में संपूर्ण झारखंड से हजारों लोग पारंपरिक वेश भूषा के साथ शामिल होंगे, कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। यह कार्यक्रम वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले आयोजन होगा। 

कार्यक्रम में स्थानीय एवं प्रामाणिक लोक कलाकार शामिल होंगे। मौके पर सोहराय से जुड़े गीत,  नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, वस्त्र, पेंटिंग, हस्तशिल्प और व्यंजन प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण हो चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,859